नींबू के फायदे और नुकसान क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:12

नींबू के 7 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान-

नींबू (Lemon) का स्वाद काफी खट्टा होता है। लेकिन नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए नींबू का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से गर्मी के मौसम में नींबू का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है, साथ ही नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। नींबू का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि नींबू विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है, साथ ही नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन नींबू का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंक अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं नींबू के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
नींबू के 7 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान

नींबू के उपयोग

1- नींबू का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- नींबू का अचार बनाया जा सकता है।

3- नींबू की चाय बनाई जा सकती है।

4- नींबू के रस का उपयोग सलाद में किया जा सकता है।

5- नींबू का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जाता है।

6- नींबू का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जाता है।

7- नींबू के रस का अजवाइन के साथ सेवन किया जा सकता है।

नींबू के फायदे

1- नींबू का सेवन वजन (Weight) कम करने के लिए किया जा सकता है। क्योंकि नींबू एक डिटॉक्स ड्रिंक है, जो शरीर से फैट को कम करने में मदद करता है। इसके लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

2- नींबू का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

3- नींबू में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नींबू का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

4- नींबू का रस हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ा हो, तो भी नींबू का सेवन करने से कम हो जाता है।

5- नींबू स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नींबू का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों और झुर्रियों जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है।

6- नींबू स्वास्थ्य और स्किन के साथ-साथ बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बालों में नींबू का रस लगाने से रूसी यानि डैंड्रफ (dandruff) की शिकायत दूर होती है। साथ ही बाल भी स्वस्थ रहते हैं।

नींबू के नुकसान

1- नींबू का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

2- नींबू से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका उपयोग करने से स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है।

3- नींबू का अधिक सेवन करने से दांत खट्टे हो जाते हैं। साथ ही नींबू दांतों की बाहरी परत को खराब भी कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info